SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल: वन विभाग के सरकारी आवास में लगी आग, दो लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

शहडोल: वन विभाग के सरकारी आवास में लगी आग, दो लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख, शॉर्ट सर्किट की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जिले के पाली रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के समीप बने सरकारी आवास में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग वन विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ बृजेश श्रीवास्तव के सरकारी आवास में लगी थी। घटना के समय घर में ताला लगा हुआ था और परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। ऐसे में घर के अंदर आग लगने की जानकारी किसी को नहीं थी। मकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार आवास के ऊपर से धुएं का गुबार उठता देख आसपास रहने वाले लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोग तत्काल मदद के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल वाहन को सूचना दी गई। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया था। बाद में दमकलकर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास के अन्य आवासों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया गया।
घर में रखा सामान जलकर खाक

आग इतनी तेजी से फैली कि आवास के अंदर रखा गृहस्थी का सामान इसकी चपेट में आ गया। फर्नीचर, घरेलू उपयोग की सामग्री सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन अभी किया जाना बाकी है। आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आसपास रहने वाले वन विभाग के कर्मचारी और अनुबंध कर्मी भी मौके पर पहुंच गए थे। गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us