SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भिंड में Jio सिम बंद कर बैंक खाते से उड़ाए 97000 रुपये, गूगल-पे से दो ट्रांजेक्शन

भिंड में Jio सिम बंद कर बैंक खाते से उड़ाए 97000 रुपये, गूगल-पे से दो ट्रांजेक्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  भिंड। साइबर ठगों ने मोबाइल फोन को हैंग कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 97 हजार 500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब लगी, जब उसने अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। इसके बाद उसने गूगल-पे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखी तो दो बार में रकम निकाले जाने का पता चला। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

जियो सिम बंद होना बनी ठगी की वजह

जानकारी के अनुसार रंजना नगर वार्ड क्रमांक 24 निवासी 47 वर्षीय राजू सिंह कुशवाह पुत्र रवींद्र सिंह कुशवाह के पास मोबाइल है। इसमें जियो और एयरटेल की दो सिम लगी हुई हैं। जियो नंबर उनके बैंक खाते से लिंक है। पीड़ित के मुताबिक 25 अक्टूबर को उनका मोबाइल हैंग होने लगा और जियो सिम ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने इसे सामान्य तकनीकी समस्या समझा।

खाते से गायब मिले 97500 रुपये

दो-तीन दिन बाद सिम फिर से चालू हो गई। 29 अक्टूबर को जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें से 97 हजार 500 रुपये गायब मिले। गूगल-पे की हिस्ट्री देखने पर पता चला कि 90 हजार और 7 हजार 500 रुपये के दो ट्रांजेक्शन मोहन कुमार के नाम पर किए गए हैं। पीड़ित को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैंग कर बैंक खाते से रकम निकाल ली। इसके बाद उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जांच शुरू होने की बात कही जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us