SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, गांव में छाया मातम

शहडोल: मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, गांव में छाया मातम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  धनपुरी थाना क्षेत्र के करबला घाट पुल के नीचे सोमवार शाम मछली पकड़ने गए 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मछली पकड़ते समय युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका है, जिसके चलते वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान संदीप बैगा पिता भैयालाल बैगा (28) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संदीप सोमवार शाम करीब 5 बजे करबला घाट पुल के नीचे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नगर पालिका के शव वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में रखा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पिता और बड़े पिता की भी डूबने से हुई थी मौत

हादसे के बाद परिवार से जुड़ी पुरानी घटनाओं की भी चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि जिस करबला घाट पर संदीप की डूबने से मौत हुई, उसी स्थान पर पूर्व में उसके बड़े पिता की भी पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। वहीं संदीप के पिता की जान भी चचाई बांध में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से गई थी। एक ही परिवार में पानी में डूबने से हुई इन घटनाओं ने गांव में शोक का माहौल और गहरा कर दिया है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us