श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- सीधी। शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं के कन्या महाविद्यालय सीधी यूजी बैच 25 व्हाट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर उमेश पाठक द्वारा 6 अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है।
मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का
जानकारी के मुताबिक मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का है। वीडियो देखने के बाद छात्राओं ने कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सोनी से शिकायत की। उन्होंने ग्रुप से वीडियो हटाने को कहा, लेकिन करीब 4 घंटे तक वीडियो ग्रुप में रहा।
फिर हैक होने की बात कही….
वीडियो शेयर होते ही ग्रुप में बवाल मच गया। छात्राएं लगातार वीडियो डिलीट करने के लिए कहती रहीं, लेकिन वीडियो नहीं हटाए गए। इसके बाद छात्राएं प्राचार्य ओपी नामदेव के पास पहुंची और प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की।
प्राचार्य ओपी नामदेव ने बताया कि उन्होंने उमेश पाठक को कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। करीब 4 घंटे बाद प्राचार्य ने ग्रुप एडमिन से कहकर वीडियो डिलीट कराए।
उमेश पाठक शाम करीब 6 बजे कोतवाली पहुंचे
हंगामा शांत होने के बाद उमेश पाठक शाम करीब 6 बजे कोतवाली पहुंचे और मोबाइल हैक होने का आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल हैक हो गया था, जो करीब आधे घंटे में दोबारा चालू हो गया।
छात्राओं की शिकायत पर जांच की जा रही है
प्राचार्य ओपी नामदेव ने कहा कि छात्राओं की शिकायत पर जांच की जा रही है। उमेश पाठक ने मोबाइल हैक होने की बात कही है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके नंबर से किसी अन्य ग्रुप में भी ऐसे वीडियो भेजे गए थे या नहीं। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने ही शिक्षक से थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा था।











