SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » जबलपुर में नींद में दबोचा, मुंह पर कपड़ा रखकर किया बेहोश, सोने की चेन और फोन ले गए पड़ोसी

जबलपुर में नींद में दबोचा, मुंह पर कपड़ा रखकर किया बेहोश, सोने की चेन और फोन ले गए पड़ोसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में घर में घुसकर युवक को बेहोश कर सोने की चेन और फोन लूटने की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना बर्न कंपनी बिल्डिंग क्वाॅर्टर की है।

मां शीला बाई नाइट ड्यूटी पर गई थीं

क्वाॅर्टर में रहने वाले अंशुल सिंह (26) इवेंट शो से जुड़े काम करता है। वह रात उसकी मां शीला बाई नाइट ड्यूटी पर गई थीं। वह घर में अकेला सो रहा था।

दरवाजा तोड़कर शयनकक्ष में प्रवेश किया

अंशुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे खुशबू चौधरी अपने साथियों के साथ पहुंची। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर उसके शयनकक्ष में प्रवेश किया।

मां ने ड्यूटी से लौटने पर चेहरे पर पानी डाला

खुशबू ने कपड़े से उसका मुंह दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया। मां ने ड्यूटी से लौटने पर चेहरे पर पानी डाला, जिसके बाद उसे होश आया।

अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अंशुल ने घटना के बारे में मां को बताया। तब जांच में उसके गले से करीब 8 ग्राम की सोने की चेन और बिस्तर पर रखा फोन गायब मिला। पुलिस ने आरोपी खुशबू चौधरी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घर के अंदर आलमारी के लाकर से सोने के जेवर गायब

गोरखपुर थाना क्षेत्र में घर की आलमारी के लाकर से सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। गुप्तेश्वर निवासी अविनाश रावत ने पुलिस को बताया कि वह साफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करता है। उसकी पत्नी नागपुर के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

18 अक्टूबर को तेरहवीं में स्वजन घर आए थे

छह अक्टूबर को परिवार में गमी होने के बाद 18 अक्टूबर को तेरहवीं में स्वजन घर आए थे। उनकी मां ने करीब दो माह पहले आलमारी के लाकर में सोने के जेवर रखे थे।

दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र और एक अंगूठी गायब

एक नवंबर को लाकर चेक करने पर दो सोने की चेन, दो मंगलसूत्र और एक अंगूठी गायब मिली। चांदी के जेवर सुरक्षित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात चोर के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us