SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे समेत तीन की मौत, 4 लोग गंभीर

अनूपपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बच्चे समेत तीन की मौत, 4 लोग गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। जिले के थाना कोतमा अंतर्गत खोड़री गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर एंबुलेंस पहुंची और सभी घायलों एवं मृतकों को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यह घटना ग्राम पंचायत भवन के ठीक सामने झीक बिजुरी मुख्य मार्ग पर हुई।

दो बाइकों पर सवार थे सात लोग

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर चार और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें एक बाइक पर महिला, पुरुष और दो बच्चे बैठे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। दो बाइकों पर कुल सात लोग सवार होने के कारण टक्कर काफी गंभीर हो गई।

मृतकों में एक बच्चा भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में ऋषि 3 वर्ष और खुमान सिंह 30 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छतई थाना कोतमा शामिल हैं। इसी तरह घटना में एक अज्ञात युवक की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों में एक मासूम बच्चे के शामिल होने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

चार घायल, बोलने की हालत में नहीं

हादसे में घायल हुए लोगों में ज्योति अगरिया 24 वर्ष ग्राम छतई, हंसराज सिंह 30 वर्ष निवासी निमहा, रितिक 5 वर्ष निवासी छतई और हन सिंह 3 वर्ष शामिल हैं। बताया गया कि घायलों की स्थिति ऐसी है कि वे फिलहाल बोलने की हालत में नहीं हैं। कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।

पुलिस कर रही जांच

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us