SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » वल्कर की टक्कर से आटो पलटा, दो घायल

वल्कर की टक्कर से आटो पलटा, दो घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

   श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बिरसिंहपुर पाली। नगर में स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास आटो और बल्कर की सीधी भिड़ंत मे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि आटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बल्कर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

इस हादसे में ऑटो चालक सतीश बैगा निवासी ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी और बलदेव बैगा निवासी रौगढ़ को गंभीर चोटें आईं। दोनों को तत्काल बिरसिंहपुर पाली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

घटना के बाद एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप भी लगे। घायल के परिजन राजा परस्ते ने बताया कि मरीज को अस्पताल लाने के बाद भी काफी देर तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई और अंततः उन्हें निजी साधन से शहडोल ले जाने के लिए कहा गया, जिससे स्वजन में नाराजगी बढ़ गई। इधर, दुर्घटना के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us