SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उज्जैन: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, एसआई की फाड़ी वर्दी, चार जवान घायल

उज्जैन: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, एसआई की फाड़ी वर्दी, चार जवान घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मारपीट के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जिले के उन्हैल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में मारपीट के एक आरोपी को तलाशने गई पुलिस पर आरोपी के परिजनों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई धारा सिंह चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमलावरों ने एसआई की वर्दी तक फाड़ दी।
यह पूरामामला गांव की कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा की शिकायत से जुड़ा है। 8 दिन पहले उन्होंने पड़ोसी सरदार पिता गब्बर बंजारा के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सरदार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था लेकिन वह 8 दिन तक थाने नहीं पहुंचा। कल दोपहर एसआई धारा सिंह चावड़ा टीम के साथ शासकीय वाहन से आरोपी के खेत पर बने मकान पर पहुंचे। टीम में आरक्षक अखिलेश यादव, पंकज खरते, विक्रम राघव और महिला आरक्षक नेहा भालसे भी शामिल थीं।

थाना प्रभारी संतोष चौहान के अनुसार पुलिस के पहुंचते ही आरोपी के परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और लाठी-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई सहित चार जवान घायल हुए। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी समेत 7 फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us