SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » पशुओं की तस्करी कर रहे वाहन को जब्त किया गया

पशुओं की तस्करी कर रहे वाहन को जब्त किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः थाना रामनगर क्षेत्र में अवैध रूप से 6 पशुओं की तस्करी करने वाले एक मालवाहक पिकअप वाहन को जब्त कर कार्यवाही की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बिना नंबर की सफेद पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी लोड कर बेलहा पयारी की ओर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम निमहा के पास कदम पेड़ तिराहा में नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात अमाड़ाड की तरफ से एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु पुलिस की लापरवाही से चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया यदि पुलिस ने आरोपित को पकड़ने सही घेराबंदी की होती तो वह पकड़ा जाता है इस मामले में पुलिस पर आरोप भी लगे हैं। जानकारी अनुसार इस क्षेत्र में लगातार पशुओं की तस्करी हो रही है जिसे रोका नहीं जा रहा है।

वाहन से एक भैंसी एवं 5 पड़वा बरामद किए गए, जिन्हें अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूंसकर बिना चारा-पानी के परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मवेशियों को संरक्षण में लेकर कांजी हाउस भेजा गया। जब्त मावेशियों की कीमत 2 लाख रुपए बताई गई।

उक्त प्रकरण में वाहन मालिक जावेद अंसारी पिता इकबाल अंसारी निवासी मुजफ्फरनगर एवं अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us