SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » दो दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन सुविधा, मरीज हो रहे परेशान

दो दिन से बंद पड़ी सीटी स्कैन सुविधा, मरीज हो रहे परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः संभागीय मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सीटी स्केन की सुविधा पिछले दो दिनों से ठप है। बताया जा रहा है कि मशीन का पुर्जा खराब हो जाने के कारण यह स्थिति बनी है। हालत यह है कि दूरदराज से अपने मरीज को सीटी स्केन के लिए लेकर पहुंचे स्वजन को सुविधा न मिलने से निराशा हुई। इनमें से कई मरीज शहडोल के अलावा दूसरे जिलों से भी आए थे। सीटी स्केन की सुविधा न मिलने पर उनको वापस जाना पड़ा जिसके चलते समय व पैसा दोनों बर्बाद हुआ है।

हर दिन 60 से अधिक जांचेंः

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के सीटी स्केन कक्ष में हर दिन 60 से अधिक मरीज अपनी जांच के लिए पहुंचते हैं। इनमें से अधिकांश बीपीएल कार्डधारक या फिर आयुष्मान कार्ड धारक होते हैं। यूं कहें कि गरीब वर्ग परिवार के लोग अधिक होते हैं। दो दिन से सीटी स्केन की सुविधा ठप होने से इनको निजी सेंटर पर जाकर महंगी फीस चुकाकर जांच करानी पड रही है।

निजी कंपनी के पास है ठेकाः

गौरतलब है कि जिला अस्पताल परिसर में यह सुविधा माडयूलर आइसीयू के ठीक बगल में संचालित 900 रुपये है। यहां पर अगर बगैर आयुष्मान और बगैर बीपीएल कार्डधारी पहुंचता है है। तो उसे कम से कम फीस देनी पडती है। यह सुविधा सिद्धार्थ एमआरआइ एवं सीटी स्केन के नाम से दी जा रही है। जिला अस्पताल ने अपना कक्ष व अन्य सुविधाएं कंपनी को मुहैया कराई हैं। संभाग में सिर्फ जिला अस्पताल में ही सीटी स्केन होती है, जहां कम पैसे चुकाने पड़ते हैं।

एमआइसीयू भी पड़ा है बंदः

जिला आईसीयू में भी लंबे समय से ताला लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि एमआइसीयू की छत पर इमारत बनाई जा रही है जिसके चलते बरसात में एमआइसीयू की छत टपक रही थी। तभी इस वार्ड को बंद कर दिया गया था। अब सिर्फ आईसीयू से ही काम चल रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us