SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल: अमलाई में मोपेड-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत; सब एरिया मैनेजर का चार पहिया वाहन भी किया जब्त

शहडोल: अमलाई में मोपेड-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत; सब एरिया मैनेजर का चार पहिया वाहन भी किया जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एनएच-43 पर बटुरा गांव के पास गुरुवार को मोपेड और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरगवां निवासी जमुना बैगा के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मोपेड सवार अनूपपुर की ओर से अमलाई की ओर जा रहा था, जबकि चार पहिया वाहन अमलाई की ओर से अनूपपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान बटुरा गांव के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोपेड चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार पहिया वाहन कोलरी के सब एरिया मैनेजर का निजी वाहन बताया जा रहा है।
 
पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है। घटना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल था। वही पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपने की बात कही है।पुलिस ने कहा मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।वही दुर्घटना के मामले में भी कार्रवाई की जा रही है। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us