श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुरः जैतहरी पुलिस द्वारा दो दिनों में दो गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही की है। रात पेट्रोलिंग के दौरान कुसुमहाई रोड पर – एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 1.037 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। -पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम राजेश पिता गोपाल राठौर 40 वर्ष, निवासी ग्राम गोरसी, उमरिया बताया। बरामद गांजे की कीमत 9 हजार रुपए है पुलिस ने आरोपित से बिना ना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर दी उसे गिरफ्तार किया।
इसी तरह बुधवार की रात जैतहरी पुलिस ने गश्त के दौरान खोली फाटक टोला से मरनी टोला मार्ग पर एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर वापस भागने लगा, को घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवक दीपनारायण पिता स्व रामाधार द्विवेदी 44 वर्ष, निवासी धनगंवा पूर्वी की तलाशी ली गई तो उसके पास से आठ पैकेटों में रखा लगभग 8.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपित से 72 हजार रुपए का गांजा एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई।दोनों कार्यवाहियों में कुल 09.267 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी कुल कीमत 81 हजार रही। दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर गया।










