SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में बीमारी से तंग युवक ने आत्महत्या की:घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- इलाज के बाद भी नहीं हो रहा था ठीक

शहडोल में बीमारी से तंग युवक ने आत्महत्या की:घर में फांसी लगाकर दी जान, परिजन बोले- इलाज के बाद भी नहीं हो रहा था ठीक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :-      शहडोल जिले में एक 19 वर्षीय युवक ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सीधी थाना क्षेत्र के नवा टोला चंदौरा गांव में हुई। मृतक की पहचान रूपलाल सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रूपलाल सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह अपनी बीमारी को लेकर अक्सर चिंतित रहता था और इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी तनाव के चलते उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सीधी थाना प्रभारी शिवेंद्र भगत ने बताया कि 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजनों के अनुसार, वह अपनी बीमारी को लेकर परेशान था। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us