सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के नगपुरा गांव में रविवार को एक तालाब से 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान छटनकी लाल सिंह के रूप में हुई। वे शनिवार शाम से लापता थे।
जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ के अनुसार, साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छटनकी लाल को आखिरी बार अपने घर के पास स्थित तालाब की ओर जाते देखा गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। तालाब में शव मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शुरुआती जांच में यह मामला दुर्घटना का लग रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। गांव में कुछ लोग इसे सामान्य दुर्घटना मान रहे हैं। कुछ इसे संदिग्ध बता रहे हैं।
घटना के बाद गांववासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। स्थानीय लोग तालाब के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कर रहे हैं।







