SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अवैध खनन के लिए पैसे मांगने पर बुजुर्ग की हत्या:जेसीबी में फंसे मृतक के बाल और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा

अवैध खनन के लिए पैसे मांगने पर बुजुर्ग की हत्या:जेसीबी में फंसे मृतक के बाल और आरोपियों की मोबाइल लोकेशन से हुआ खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल की अमलाई पुलिस ने बटुरा सोन नदी में बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वृद्ध की हत्या कोयले के अवैध खनन को लेकर हुई थी। आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई जेसीबी मशीन भी जब्त हुई है। जेसीबी के बकेट में मृतक के सिर का बाल फंसा था। फ़ॉरेंसिक रिपोर्ट की पुष्टि के बाद हत्या के मामले का खुलासा हो सका। पुलिस ने बताया कि खेल्लू वासुदेव अपने खेत में मकान बनाकर रहता था, उसके खेत से ही नदी में जाने का रास्ता था। खेल्लू अपनी भूमि से वाहन निकलने के एवज में पैसों की मांग करता था।

2अप्रैल की रात करीब 2 बजे 30 वर्षीय सूर्यभान गोंड जेसीबी लेकर नदी में पत्थर की खुदाई करने जा रहा था, तभी खेल्लू पहुंचा और वाहन चालक को रोक लिया। उसने पहले अपने घर में पत्थर गिराने की बात कही। इस पर दोनों में बहस होने लगी। इसके बाद चालक ने जेसीबी का बकेट मारकर उसकी हत्या कर दी।

दोस्तों को बुलाकर घसीट ले गए थे शव

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने तीन अन्य साथियों बच्चू गोंड (25 वर्ष), छोटू मेहरा (35 वर्ष) एवं कोमल मेहरा (50 वर्ष) की मदद से शव को घसीट कर नदी के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरतार कर लिया है। सभी आरोपी बटुरा के हैंI

 चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि परिजन बुजुर्ग की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर होना बता रहे थे, जबकि हत्या अवैध खनन को रोकने पर हुआ है। साइबर सेल की मदद से घटना स्थल से लेकर नदी तक का मोबाइल लोकेशन चेक किया गया तो चारों आरोपियों का लोकेशन एक ही स्थान पर मिली।

मोबाइल लोकेशन और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद जेसीबी के चालक सूर्यभान सिंह ने हत्या करना स्वीकार किया और अपने साथियों के साथ शव को ठिकाने का खुलासा किया। चालक की निशानदेही पर सभी को गिरफ्तार किया गया। सभी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us