Srinagar . 12 Nov 2024 . Saniya Ansari
Jammu Kashmir Election 2024 जम्मू-कश्मीर में चुनाव-प्रचार के लिए बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid interim bail) को जमानत मिल गई है। तिहाड़ जेल में बंद रशीद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट से 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत मिली है। सांसद को 3 अक्टूबर को सरेंडर करना होगा। कोर्ट ने रशीद को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी।

श्रीनगर। Jammu Kashmir Election 2024: कश्मीर की बारामूला संसदीय सीट से सांसद इंजीनियर रशीद (Engineer Rashid interim bail) को अंतरिम जमानत मिल गई है। रशीद आतंकी फंडिग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 2 अक्टूबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी है।
दिल्ली में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने रशीद को राहत दी। रशीद (Engineer Rashid bail) ने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। जज ने कहा कि मैं 2 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत दे रहा हूं। 3 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करना होगा। अदालत ने रशीद को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर राहत दी।
रशीद को क्यों मिली जमानत
इंजीनियर रशीद ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए विशेष आवेदन दिया था। उसने तर्क दिया कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी अवामी इतिहाद पार्टी (एआईपी) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकें इसके लिए उसे जमानत दी जाए। जिसके बाद अदालत ने उसे 2 अक्टूबर तक के लिए जमानत दी। हालांकि, 3 तारीख को उसे सरेंडर करना होगा।
क्यों हुई थी रशीद को जेल
तिहाड़ जेल में बंद रशीद शेख उर्फ इंजीनियर रशीद (Who is Engineer Rashid) को साल 2019 में एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उस पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज है और वह पिछले पांच साल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।







