New Delhi . 12 Nov 2024 . Saniya Ansari
Delhi Crime दिल्ली पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की। रेस्टोरेंट में छापा पड़ते ही लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छापामारी के दौरान पाया कि रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही थी। वहीं पुलिस ने आरोपित युवकों के पास से शराब की बोतलें बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मध्य जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन के अनुसार, छह सितंबर को स्पेशल स्टाफ की टीम को बिना लाइसेंस के अवैध बार चलाए जाने के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। टीम पूसा रोड स्थित इल्यूम बार एंड रेस्टोरेंट पहुंची और सादी वर्दी में लगभग 30-35 मिनट तक कड़ी नजर रखी, जिसमें कुछ संदिग्ध शराब का सेवन करते मिले। टीम ने छापा मारते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।
रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से परोस रहे थे शराब
पूछताछ में उनकी पहचान शादीपुर के नरेंद्र राणा और दिलशाद कॉलोनी के गणेश सिंह के रूप में हुई जो वहां मैनेजर था। दोनों ही आबकारी विभाग का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सके और अवैध तरीके से अपने रेस्टोरेंट में शराब परोस रहे थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
शराब की कुल 1,700 क्वार्टर बोतलें बरामद
आरोपित की पहचान मोनू के रूप में हुई है, जिस पर जहांगीरपुरी और अलीपुर पुलिस थानों में आबकारी अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं।
वहीं, वाहन की जांच करने पर इसमें 34 पेटी अवैध शराब कुल 1,700 क्वार्टर बोतलें (मसालेदार देसी शराब संतरा रंगीला केवल हरियाणा में बिक्री के लिए) भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सोनू नामक व्यक्ति के कहने पर हरियाणा के कुंडली बार्डर अवैध शराब का भंडार लाया था।
उसे अवैध शराब के भंडार को राकेश नामक अन्य व्यक्ति को सौंपना था, जो उसे शाम छह बजे आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर मिलता। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर मुख्य आपूर्तिकर्ता सोनू और रिसीवर राकेश के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, लेकिन वे दोनों फरार पाए गए।







