SUBSCRIBE NOW

Home » Uncategorized » Delhi : 14 नवंबर को दिल्ली में सजेगा विशाल नगर कीर्तन, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हो रही है खास तैयारी

Delhi : 14 नवंबर को दिल्ली में सजेगा विशाल नगर कीर्तन, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की हो रही है खास तैयारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Delhi . 11 Nov 2024 . Saniya Ansari

 

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को दिल्ली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन होगा। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा आयोजित यह नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा सीसगंज साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में संपन्न होगा। नगर कीर्तन में गतका पार्टियां, शब्द जत्थे और स्कूली बच्चे शामिल होंगे।

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा। 15 नवंबर को प्रकाश पर्व से एक दिन पहले 14 नवंबर, गुरुवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से गुरुद्वारा सीसगंज साहिब से सुबह 10 बजे नगर कीर्तन शुरू होगा। कमिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, नगर कीर्तन सीसगंज साहिब से शुरू होकर फतेहपुरी, खारी बावली, लाहौरी गेट, कुतुब रोड चौक, तेलिवाड़ा, आजाद मार्केट, पुल बंगश, रोशन आरा रोड, सब्जी मंडी घंटाघर, शक्ति नगर चौक, राणा प्रताप बाग, बेबे नानकी चौक से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में समाप्त होगा।

 

साथ ही संगत से भी अपील की जा रही है कि नगर कीर्तन के रास्ते में लंगर के स्टॉल में प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न किया जाए और साफ सफाई का पूर्ण बंदोबस्त किया जाए। कमिटी की ओर से वॉलंटियर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है जो कि सभी प्रबंधों को देखेंगे।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से सजाए जा रहे नगर कीर्तन में शामिल पालकी साहिब की लोकेशन की जानकारी देने के लिए इस बार भी खास प्रबंध किए गए हैं। सीसगंज साहिब से गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब तक के रूट के दौरान हजारों लोग पालकी साहिब के दर्शन के लिए सड़कों पर इंतजार करते हुए दूसरे लोगों से पालकी साहिब के पहुंचने के स्थान के बारे में जानकारी लेते रहते थे। जिसके कारण बुजुर्गों और बच्चों को कई घंटों तक नगर परेशान होना पड़ता था।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us