SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सीएम हेल्पलाइन के डी ग्रोथ वाले विभागों के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन के डी ग्रोथ वाले विभागों के अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   शहडोलः कलेक्टर डा. केदार सिंह ने सोमवार को हुई अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम हेल्पलाइन एवं समय-सीमा के पत्रों की विस्तारपूर्वक समीक्षा किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में 100 दिवसे या उससे अधिक समय से लंबित शिकायतों ‘का प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक’ निराकरण किया जाए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर नागरिकों की संतुष्टि को ध्यान में रखते हुए किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की नियमित मानिटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं करें तथा शिकायतों के निराकरण से संबंधित जवाब एल-1 अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेंड न रहे, इसके लिए मैदानी अमले को भी जिम्मेदारी सौंपी जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जो विभाग सी या डी श्रेणी में हैं वे सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में प्रगति लाएं तथा ए श्रेणी में आने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करें।कलेक्टर ने कहा कि लगातार सी एवं डी श्रेणी में आने वाले विभागों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के भी उन्होंने निर्देश दिए। जिन विभागों में शिकायतों की संख्या कम है, वहां शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us