श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः धावक सपना कचेर को 25 एवं 26 फरवरी को कर्नाटक के मंगलुरु में होने वाली 10 किलोमीटर क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 जनवरी को जबलपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें पूरे राज्य के खिलाड़ी शामिल हुए थे। सपना को जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा चयनित किया गया है। सपना के अलावा प्रदेश की छह अन्य महिला धावक इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।







