SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » जनसुनवाई में की थी शिकायत, 24 घंटे में मिल गया जमीन का पट्टा, एक साल से लंबित थी शिकायत

जनसुनवाई में की थी शिकायत, 24 घंटे में मिल गया जमीन का पट्टा, एक साल से लंबित थी शिकायत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः बीते मंगलवार को कमिश्नर सुरभि गुप्ता के पास तहसील जयसिंहनगर के ग्राम रेउसा निवासी सरोज पाल पति रामेश्वर पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे उसकी जमीन का पट्टा नहीं दिया जा रहा है। एक वर्ष से लंबित भूमि संबंधी समस्या का समाधान मात्र 24 घंटे में हो गया।

सरोज का कहना था कि उसे उम्मीद थी कि लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान कमिश्नर के पास ही मिलेगा। सरोज पाल ने शिकायत की थी कि उन्होंने फरवरी 2025 में भूमि क्रय की थी, लेकिन भूमि से संबंधित अभिलेख और पट्टा उपलब्ध नहीं होने के कारण उनका नामांतरण एवं रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं हो पा रहा है। महिला ने बताया था कि इस समस्या के समाधान के लिए वे पिछले एक वर्ष से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगा रही थीं। कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश अपने कार्यालय के संभागीय सलाहकार उपेंद्र त्रिपाठी को दिए।

जांच के दौरान पाया गया कि आवेदिका के पास भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, इसके बाद रजिस्ट्री नंबर प्राप्त कर संबंधित अभिलेखों की जांच की गई तथा आवेदिका के नामांतरण आदेश को खोजकर उसके आधार पर भू. अभिलेख `में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज कराई गईं। जयसिंहनगर तहसीलदार सुषमा धुर्वे एवं संभागीय सलाहकार उपेंद्र त्रिपाठी ने समन्वय स्थापित करते हुए प्रक्रिया पूरी कराई।

उल्लेखनीय है कि आयुक्त कार्यालय में विशेष जनसुनवाई डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इस डैशबोर्ड में प्रत्येक मंगलवार को प्राप्त आवेदनों का डिजिटल पंजीयन किया जाता है तथा उनके निराकरण की सतत मानिटरिंग की जाती है। नियमित समीक्षा स्वयं आयुक्त द्वारा की जाती है। इस व्यवस्था से शिकायतों के समयबद्ध निराकरण में तेजी आई है तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद और अधिक सशक्त हुआ है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us