SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में 5 सुरंगें बंद, जेसीबी से गड्डों को भरवायाः अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई, माफिया चोरी कर रहे थे

शहडोल में 5 सुरंगें बंद, जेसीबी से गड्डों को भरवायाः अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई, माफिया चोरी कर रहे थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के टिकुरी टोला में प्रशासन ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार को पुलिस और एसईसीएल (SECL) की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन के अंदर बनी पांच खतरनाक सुरंगों को पूरी तरह बंद कर दिया।

अमलाई पुलिस और कोयला खदान प्रबंधन की टीम भारी मशीनों के साथ टिकुरी टोला पहुंची। यहां कोयला निकालने के लिए बनाई गई लगभग पांच अवैध सुरंगों को जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर भर दिया गया। बताया जा रहा है कि इन सुरंगों के जरिए लंबे समय से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी और अवैध खुदाई की जा रही थी।

बार-बार खोदी जा रही हैं खदानें

प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि यहां पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन माफिया दोबारा सुरंगें खोदकर काम शुरू कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने बहुत गहराई तक इन गड्डों को भरवाया है ताकि इन्हें दोबारा खोलना मुश्किल हो।

सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध या अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पूरे इलाके को सुरक्षित घेरे में लेकर सभी खतरनाक रास्तों को बंद किया गया। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने साफ कहा है कि अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी अगर इस तरह की अवैध गतिविधियां पाई गईं, तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us