SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौतः दो गंभीर रूप से घायल, तेज स्पीड की वजह से हादसे की आशंका

शहडोल में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौतः दो गंभीर रूप से घायल, तेज स्पीड की वजह से हादसे की आशंका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल, चरखरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की है।

पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही ब्योहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। उनका उपचार जारी है। मृतक की पहचान उमरिया जिले के मानपुर निवासी जगदीश पाल के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार की वजह से हादसे की आंशका

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us