श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में संभाग के दूर दराज से आए लोगों की शिकायतें सुनी और उनके निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। शहडोल जिले के ग्राम कौआसरई निवासी लीलावती पनिका ने अनुग्रह सहायता राशि दिलाने के लिए आवेदन दिया।
ग्राम अमरहा निवासी सफीमुद्दीन ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग किया। ग्राम नंदना निवासी शोभनाथ सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय शाला नंदना के पुराने शासकीय शाला भवन को अनाधिकृत रूप से किराये पर दिये जाने तथा पुराने शाला भवन को
तत्काल खाली कराएं जाने को लेकर आवेदन दिया है। आवेदकों ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे है। कई बार बताने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है। बाणगंगा कालोनी शहडोल निवासी बृजनंदन शुक्ला ने ग्रेच्युटी का भुगतान कराने तथा ग्राम बिरौड़ी निवासी रामसुंदर चर्मकार ने संबंल योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि के लिए आवेदन दिया। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व मिनिषा पाण्डेय सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।







