श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम में हुआ जहां कलेक्टर डा. केद्रार सिंह ने ध्वजवंदन कर जिलेवासियों के नाम गुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रतिभाओं और उल्लेखनीय कार्य के लिए लोकसेवकों का सम्मान भी किया गया। कलेक्टर डा केदार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव भी साथ में रहे। समारोह में पुलिस बल की टुकड़ियों ने राष्ट्रगान की धुन के साथ हर्ष फायर किया। शांति के प्रतीक केसरिया, सफेद एवं हरे रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रभक्ति और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई। विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जनहित से जुड़ी नीतियों, उपलब्धियों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियों के प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय एवं तुतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों सहित अन्य को पुरस्कार व धमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएन सिंह, जिलानंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा टीआइजी सजिला सुहाने पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव मुख्य न्यागिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सदस्य जिला योजना समिति अमिता चपरा भी उपस्थित रहीं।
परेड में इनको प्रथम पुरस्कारः परेड में भाग लेने वाले दलों में सशस्त्र बल में 29वीं वाहिनी बी कंपनी विसबल कैंप शहडोल ने प्रथम, जिला बल शहडोल (पुरुष) ने द्वितीय और जिला यल शहडोल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अशस्त्र बल में प्रथम स्थान एनसीसी सीनियर, द्वितीय स्थान गुडशेफर्ड कान्वेन्ट स्कूल बैंड दल और तृतीय स्थान स्काउट दल बालक ने प्राप्त किया। परेड में होम गार्ड, वन मंडल दक्षिण, एनसीसी बालक जूनियर, स्काउट सीनियर बालक, स्काउट गाइड बालिका, शौयं दल ने भाग लिया।
इन विभागों की झांकियां पुरस्कृतः गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में निकाली गई इकियों में जनजातीय कार्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यानिकी एवं मत्स्यपालन विभाग, स्थ पालीटेक्निक एवं आइटीआइ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वच्छता क मिशन व आजीविका मिशन, दक्षिण वि वन मंडल, जिला शिक्षा केंद्र और स पशुपालनपालन विभाग द्वारा चलित झांकी निकाली गई। इन झांकियां में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग द्वितीय व कृषि विभाग तृतीय स्थान पर रहा।
इनको मिला प्रथम स्थानः गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी अशासकीय ज्ञानोदय गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम, सेंट अलाइरिरस विद्यालय ने द्वितीय एवं गुडशेफर्ड कान्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. केदार सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय आवासीय ज्ञानोदय स्कूल विचारपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, क्रीड़ा भारती द्वारा कस्तूरबा गांधी छात्रावास एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास के दल ने संयुक्त रूप से लाठी प्रदर्शन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संयुक्त कलेक्ट्रेट में झंडा वंदन :- कलेक्टर डा. केदार सिंह ने संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय, कलेक्टर निवास, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में झंडा बंदन किया। इस अवसर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमृता गर्ग अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने फहराया तिरंगाः कमिश्नर सुरभि गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय एवं कमिश्नर निवास में झंडा वंदन किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
यहां भी हुआ झंडावंदनः जिला परिवहन अधिकारी अनपा खान ने गणतंत्र दिवस पर आरटीओ में झंडा वंदन किया। संभागीय मुख्यालय में टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत, ड्राइवर महासंघ एवं मजदूर मोटर यूनियन द्वारा नगर के नए बस स्टैंड में राष्ट्रध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर जयप्रकाश नारायण गर्ग, ऑकार शर्मा, रूपा मंगलानी, पीयूष गर्ग, तेज बालि शर्मा आदि उपस्थित रहे। सिंधु नवयुवक सेवा मंडल द्वारा गणतंत्र दिवस पर हेमू कालाणी तिराहे पर ध्वजवंदन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोगों ने भाग लिया।
बलिदानियों के स्वजन और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मानः गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलिदानी सैनिकों के स्वजन और लोकतंत्र सेनानियों से शासकीय सेवकों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शाल-श्रीफल से उनका सम्मान किया। सहायक संचालक जिला व्यापार उद्योग केंद्र जूही खटीक ने लक्ष्मी राव व शिवकुमार नामदेव को, जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने लोकतंत्र सेनानी स्व. सूर्यवंश मिश्रा के सुपुत्र शरद मिश्रा को, सीईओ जनपद पंचायत बुदार राजीव लघाटे ने लोकतंत्र सेनानी रामबाई गुप्ता व कामता प्रसाद गौतम को, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग प्रज्ञा मरावी ने कुसुम गुप्ता पति स्व. प्रेमलाल गुप्ता और आशा देवी कटारे पति स्व. कपूर चन्द्र कटारे को सम्मानित किया। इसी कड़ी में बलिदानी देवेंद्र सोनी की माता लक्ष्मी सोनी से जिला योजना अधिकारी ने उनके निवास पर भेंट की और उन्हें शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।
महर्षि स्कूल में आयोजनः महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में कार्यक्रम की मुख्य कल्याणपुर की सरपंच कमलेश्वरी धुर्वे रहीं। उन्होंने ध्वजवंदन कर विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य डा. भावना – तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुशीला तिवारी ने किया।
घुनघुटी में जगह-जगह फहराया तिरंगाः गणतंत्र दिवस के अवसर पर नी ग्राम पंचायत घुनघुटी में सरपंच द शिरतिया बाई के द्वारा ध्वजारोहण न किया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी त्र आवासीय बालिका विद्यालय में द अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 5 मिडिल स्कूल में अशोक नायक मंडल अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। घुनघुटी पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। रेल्वे स्टेशन में स्टेशन मास्टर द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं हाई सेकेंडरी स्कूल में गांव के सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए व कार्यक्रम के बाद बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।







