SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में तीन जगहों हुई चोरी का खुलासा:धनपुरी में CCTV से पकड़ा मुख्य आरोपी; जेवर खरीदने वाले दो सोनार भी धराए

शहडोल में तीन जगहों हुई चोरी का खुलासा:धनपुरी में CCTV से पकड़ा मुख्य आरोपी; जेवर खरीदने वाले दो सोनार भी धराए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के धनपुरी थाना क्षेत्र में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो सोनारों को गिरफ्तार कर लिया है।

11 अगस्त को ऊषा तिवारी के घर से सोने-चांदी के जेवरात, टीवी और 5 हजार रुपए नकद चोरी हुए थे। कुल मिलाकर 90 हजार की चोरी हुई थी। 12 अगस्त को अब्दुल फजल के घर से 60 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने चोरी किए गए थे।

पुलिस ने धनपुरी और अमलाई के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इससे संदिग्ध रूपेन्द्र लोनिया की पहचान हुई। उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने चोरियां करना कबूल किया। आरोपी ने 11 अगस्त को रेलवे कॉलोनी अमलाई से एक बाइक भी चुराई थी। पुलिस ने उसे आरसी क्लब अमलाई के पीछे से बरामद किया।

आरोपी ने चोरी के जेवर रेलवे कॉलोनी अमलाई के रमेश सोनी और अभिमन्यू उर्फ मन्नू सोनी को बेचे थे। पुलिस ने दोनों सोनारों को गिरफ्तार कर उनसे जेवरात बरामद किए। आरोपी के पास से कुल 3 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us