श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले की पपौंध पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक दोनों को आरोपी बनाया है।
थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी नगर की एक गली से एक ट्रैक्टर आता हुआ दिखाई दिया, जिसमें रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। जब चालक से रेत से जुड़े वैध दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम राज केवट (उम्र 38) और वाहन मालिक का नाम भल्लू सिंह बताया। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








