SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » गोदाम में खाद होने के बाद भी नहीं मिला रहा:शहडोल के बुढार विपणन केंद्र में किसान घंटों इंतजार करने को मजबूर

गोदाम में खाद होने के बाद भी नहीं मिला रहा:शहडोल के बुढार विपणन केंद्र में किसान घंटों इंतजार करने को मजबूर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल जिले के बुढार स्थित विपणन केंद्र में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। विपणन केंद्र का मुख्य गेट अधिकतर समय ताले में बंद रहता है। इसके कारण किसान सुबह से शाम तक खाद के लिए भटकते रहते हैं। किसानों का आरोप है कि उनके हक की खाद की कालाबाजारी हो रही है।

जब किसान पूछताछ करने पहुंचते हैं तो न तो कोई जिम्मेदार व्यक्ति उन्हें जवाब देता है और न ही खाद मिलती है। जो खाद उन्हें उचित मूल्य पर मिलनी चाहिए, वह बाजार में अधिक कीमत पर बेची जा रही है।

गोदाम में खाद भरी पड़ी है, फिर भी आम किसानों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। खाद न मिलने से किसान खरीफ सीजन में परेशानी महसूस कर रहे हैं। समय पर खाद न मिलने से फसल की नींव कमजोर हो जाती है। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन से बुढार विपणन केंद्र की जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

जिनपर कर्ज है उन्हें पहले मिल रही खाद

केंद्र के चौकीदार मोहम्मद असगर का कहना है कि खाद पहले उन किसानों को दी जा रही है जिन्होंने कर्जा लिया है और जिनकी परमिट बनी है। स्टॉक में पर्याप्त खाद न होने के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने बताया कि गेट पर ताला मवेशियों से बचाने के लिए लगाया गया था। चौकीदार ने कालाबाजारी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि CCTV लगा होने के कारण ऐसा संभव नहीं है।

दोषियों पर कार्रवाई करेंगे

इस मामले में मध्यप्रदेश सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के मैनेजर आनंद नारायण पांडेय ने आश्वासन दिया है कि केंद्र में यदि इस प्रकार की कोई लापरवाही पाई जाती है तो मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us