SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के मऊ गांव में दो लोगों ने की आगजनी:कुछ दिन पहले जला दी थी बुलेट, अब ट्रैक्टर के टायर में लगाई आग

शहडोल के मऊ गांव में दो लोगों ने की आगजनी:कुछ दिन पहले जला दी थी बुलेट, अब ट्रैक्टर के टायर में लगाई आग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक ट्रैक्टर के टायर में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की है। ट्रैक्टर मालिक विवेकानंद पांडे खेत में मिट्टी लेने जा रहे थे। रास्ते में उनका ट्रैक्टर खराब हो गया।

विवेकानंद मिस्त्री को बुलाने गए। इस दौरान उनका भाई ट्रैक्टर की देखरेख कर रहा था।

तभी उमेश खैरवार और सोनी खैरवार वहां पहुंचे। दोनों ने ट्रैक्टर के टायर में आग लगा दी और फरार हो गए। विवेकानंद के भाई ने दोनों आरोपियों को देख लिया।
पुलिस ने विवेकानंद की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। विवेकानंद का आरोप है कि दोनों आदतन अपराधी हैं। कुछ साल पहले इन्होंने उनकी बुलेट में भी आग लगाई थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us