SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट:पत्तियां तोड़ते समय हुआा हादसा, पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की मौत

शहडोल में 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट:पत्तियां तोड़ते समय हुआा हादसा, पेड़ पर चढ़े बुजुर्ग की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। कुंडेली गांव में 72 वर्षीय लौटन यादव मवेशियों के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहे थे। इस दौरान वे 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

परिवार के अनुसार, लौटन यादव सोमवार सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुंडेली के पास एक पेड़ के नीचे उनका शव मिला। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

जैतपुर थाना प्रभारी जिया-उल-हक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करंट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया।

कुंडेली गांव के लोग इस घटना से दुखी हैं। स्थानीय निवासी अमृत ने बताया कि लौटन अच्छे इंसान थे। ग्रामीणों के अनुसार, वह अकेले मवेशियों को लेकर निकले थे। इसलिए घटना की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। रात में घर न लौटने पर तलाश के दौरान घटना का पता चला

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us