SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला : फांसी के फंदे पर झूली नवविवाहित, 2साल पहले हुई थी शादी

ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला : फांसी के फंदे पर झूली नवविवाहित, 2साल पहले हुई थी शादी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेयान्यूज़,

जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तगावर में एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिल। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार सीता कुशवाहा पति मनीष कुशवाहा (23) का शव बुधवार को फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटना के समय ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोये हुए थे , सुबह जानकारी लगने के बाद इसकी सुचना पुलिस की दी गयी।

जानकारी लगने के बाद थाना प्रभारी एमएल रंगडोल मौके पर पहुंचे। नवविवाहित होने की वजह से मामले की जानकारी एसडीओपी और एफ़एसएल के टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुडी हुई है।

सुबह मिली परिजनों को जानकारी
थाना प्रभारी का कहना है की सीता कुशवाहा का सव उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकता हुआ मिला है। पति और अन्य सदस्य बाजु वाले कमरे में सो रहे थे , सुबह उठ कर जब दरवाजा खोलने को पति और अन्य सदस्यों ने सीता को आवाज लगाई तो ,उसने दरवाजा नहीं खोला , जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो उसका सव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस अनुसार २ साल पहले ही महिला की शादी हुई थी।

 

 

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us