SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सकंदी बांध में नहाते वक्त दो युवक डूबे: एक की मौके पर मौत , दूसरा गंभीर घायल; पपौंध थाना क्षेत्र की घटना

सकंदी बांध में नहाते वक्त दो युवक डूबे: एक की मौके पर मौत , दूसरा गंभीर घायल; पपौंध थाना क्षेत्र की घटना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेयान्यूज़,

शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के सकंदी बांध में नहाते वक्त दो युवक डूब गए। हादसा गुरुवार सुबह हुआ जिसमे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर घायल हो गया ,जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सकंदी बांध में पांच युवक नहाने गए थे। सभी युवक अपने रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में अलग अलग स्थान में सकंदी पहुंचे थे। तभी गुरुवार को दोस्तों ने प्लान किया और पास के ही एक बांध में नहाने चले गए। ऐसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए। जिसमे से डूबने से करण पिता – देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वही उसका साथी प्रिंस सिंह गंभीर घायल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया की करण सिंह उम्र (19) वर्ष ग्राम जोगी उमरिया का रहने वाला है। वह अपने मां के घर शादी कार्यक्रम में आया था , तभी अपने मां के घर गांव के बांध में नहाते वक्त डूब गया , जिससे उसकी मौत हो गई है।

वही प्रिंस भी गंभीर घायल है। मामले की जानकारी 100 डायल को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने प्रिन्स सिंह को अपने वाहन से अस्पताल पहुँचाया , जहा उसका उपचार किया जा रहा है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us