श्रेया न्यूज़ सीमा सिंह शहडोल शहडोल में टेटका मोड पर रविवार को एक कार और ऑटो रिक्शा में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज शहडोल जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहडोल। शहडोल जिला मुख्यालय से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर टेटका मोड पर रविवार की सुबह एक कार चालक और ऑटो रिक्शा में भिड़ंत हुई थी। इसमें एक बच्चे की की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी थाना क्षेत्र देवगांव के रहने वाले ददन पाल पिता बलदेव पाल 34 वर्ष अपनी ऑटो से देवरी गांव से देवगांव जा रहे थे, तभी टेटका मोड पर यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ददन पाल के साथ ऑटो में उनकी पत्नी कुसुम पाल 30 वर्ष, पुत्री संध्या पाल 11 वर्ष तथा पुत्र संदीप पाल उम्र 9 वर्ष भी सवार थे। टेटका मोड पर एक कर चालक ने टक्कर मार दी, जिससे यह चारों लोग घायल हो गए ।
इलाज के लिए इनको जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया गया। इनमें से ददन पाल के पुत्र संदीप पाल की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।







