SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Indore weather Update: मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा वाला है मानसून का कहर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर सहित इन जिलों में होने वाली है झमाझम बारिश

Indore weather Update: मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा वाला है मानसून का कहर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर सहित इन जिलों में होने वाली है झमाझम बारिश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ सीमा धुर्वे शहडोल ;- गुना और दमोह से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और पांढुर्ना में भारी वर्षा का अनुमान जताया है।

 इंदौर। गुना और दमोह से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर, धार, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और पांढुर्ना में भारी वर्षा का अनुमान जताया है।

वहीं इंदौर और भोपाल सहित अन्य जिलों में रुक-रुककर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार को दोपहर 3:30 से 4:15 बजे तक इंदौर में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हुई। इस दौरान शहर के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव की स्थिति देखी गई। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5:30 बजे तक 11.2 मिमी और रीगल क्षेत्र में 8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

भोपाल स्थित मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में कोई प्रभावी सिस्टम सक्रिय नहीं है। हालांकि, गुना और दमोह होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही द्रोणिका के अलावा विदर्भ पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है। छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए उत्तर केरल तक एक और द्रोणिका सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की स्थिति है, जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

इंदौर में अब तक इतनी बारिश

अब तक इंदौर में इस मानसून सीजन में 544 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो औसत से 30 प्रतिशत कम है। विभाग का अनुमान है कि सितंबर की बारिश से यह कमी पूरी हो सकती है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us