सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल एसपी रामजी श्रीवास्तव ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों में पिछले 5 सालों से कार्यरत लगभग 120 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें 12 सहायक उप निरीक्षक, 50 प्रधान आरक्षक और 58 आरक्षक शामिल हैं। सभी कर्मियों को जिले के अन्य थानों और चौकियों में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है।
विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए हुआ तबादला
एसपी श्रीवास्तव ने यह फैसला प्रभारी मंत्री के परामर्श और नियमों के मुताबिक लिया है।
पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली और जनता से संबंधों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
इससे विभाग में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।
लंबे समय तक एक जगह पर तैनात कर्मियों की होगी समीक्षा शहडोल पुलिस विभाग अब नियमित रूप से लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा करेगा।
इस बदलाव से थानों का कार्य माहौल सुधरेगा और जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। साथ ही विभाग में आंतरिक विवाद, स्थानीय दबाव और पक्षपात की समस्याओं में कमी आने की संभावना है।







