SUBSCRIBE NOW

Home » स्वास्थ्य » पीठ के निचले हिस्से में रहता है दर्द तो रात में करें ये योगासन, जल्द मिलेगा आराम

पीठ के निचले हिस्से में रहता है दर्द तो रात में करें ये योगासन, जल्द मिलेगा आराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:    रात में पीठ के निचले हिस्से में दर्द से बचने के लिए सोने से पहले कुछ आसान से योगासन करें, जैसे कि बालासन, मार्जरी आसन, सुप्त मत्स्येंद्रासन, सेतु बंधासन, पवनमुक्तासन और शवासन। ये सभी आसन मसल्स को फ्लेक्सिबल बनाकर स्ट्रेस को कम करते हैं।
  • ये आसन दर्द में राहत देने के साथ ही रीढ़ की हड्डियों को भी फ्लेक्सिबल बनाlते हैं।
  • रात में सोने से पहले इन योगासनों को करना शुरू करें और धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाएं।
  • इन आसनों को करने से बेहतर नींद आती है और मानसिक शांति भी मिलती है।

 आजकल की भागदौड़ भरी तेजी से बदलती हुई लाइफस्टाइल में लंबे समय तक बैठ कर काम करना, भारी काम करना, या गलत तरीके से सोना, पीठ के निचले हिस्से में दर्द का कारण बन सकती है। यह दर्द न केवल दिनभर की थकान को बढ़ाता है बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी प्रभावित करता है।

ऐसे में योग एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है, जो मसल्स को खिंचाव और आराम देकर इस दर्द से राहत दिलाता है। ऐसे में सोने से पहले इन योगासनों को करने से न केवल दर्द कम होगा बल्कि नींद भी गहरी और आरामदायक आएगी। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में…

naidunia_image

बालासन

यह आसन निचली पीठ और कूल्हों को गहराई से खिंचाव देकर आराम पहुंचाता है। इसके लिए घुटनों के बल बैठें, धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और माथा जमीन पर टिकाएं। हाथों को सामने की ओर जमीन पर फैलाएं। धड़ को जितना हो सके अपने जांघों पर दबाएं। इस पोजीशन में 5 मिनट तक रहें, और फिर दोहराएं। यह आसन पीठ और हिप के दर्द को कम करने में मदद करता है।

मार्जरी आसन

रीढ़ की हड्डियों को फ्लेक्सिबल और मसल्स को स्ट्रेस फ्री बनाने के लिए यह आसन बहुत ही फायदेमंद है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने चारों पैरों पर खड़े हों। सांस लेते हुए पीठ को ऊपर उठाएं। सांस छोड़ते हुए पीठ को नीचे झुकाएं। यह पीठ के निचले हिस्से की जकड़न को दूर करता है।

सुप्त मत्स्येंद्रासन

सुप्त मत्स्येंद्रासन रीढ़ की हड्डी को फ्लेक्सिबल बनाकर स्ट्रेस को कम करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें। एक घुटने को मोड़कर उसे विपरीत दिशा में जमीन की ओर झुकाएं। दाहिने हाथ को घुटनों पर रखें और बाएं हाथ को कंधे की सीध में फैलाएं। सर को बाईं ओर घुमाएं।ये आसन निचली पीठ और हिप के दर्द को दूर करता है।

सेतु बंधासन

यह आसन पीठ को मजबूत और दर्दमुक्त बनाता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़ें और हिप को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। यह पीठ और रीढ़ को मजबूत करता है।

naidunia_image

पवनमुक्तासन

यह आसन पाचन सुधारने के साथ साथ पीठ के दर्द को भी दूर करता है। इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें, घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं और हाथों से पकड़ें। यह शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम देता है।

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखेंगे ये ड्राय फ्रूट्स, डायबिटिक पेशेंट्स के लिए हैं फायदेमंद

शवासन

यह योगासन तनाव और दर्द को दूर करने के लिए सबसे आरामदायक होता है। इसे करने के लिए सीधा लेटें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ें। गहरी सांस लें और मन को शांत रखें। यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देता है। इन योगासनों को नियमित रूप से करें और धीरे-धीरे इनका काउंट बढ़ाएं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us