सीमा सिंह शहडोल -: Ram Navami 2025 Wishes: इस साल राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन कई लोग अपने प्रियजन को बधाई संदेश भेजेंगे। अगर आप प्रभु श्रीराम के परम भक्त है। आप भी अपनों रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ भक्ति मैसेज लेकर आए हैं।
रामनवमी का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत की खास और पवित्र माना गया है। इसे पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। इस साल राम नवमी का पर्व 6 अप्रैल को मनाया जा रहा है।
इस दिन कई लोग अपने प्रियजन को बधाई संदेश भेजेंगे। अगर आप प्रभु श्रीराम के परम भक्त है। आप भी अपनों रिश्तेदारों और दोस्तों को मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ भक्ति मैसेज लेकर आए हैं। जिन्हें आप एसएमएस, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भेज सकते हैं।
राम नवमी 2025 विशेज (Ram Navami 2025 Wishes)
1. जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
श्रीराम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. राम जी की ज्योति से नूर मिला है,
सबके दिलो को सुरूर मिला है,
जो भी गया राम जी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिला है
शुभ राम नवमी।
4. मंगल भवन अमंगल हारी,
द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,
राम सिया राम, सिया राम,
जय जय राम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
5. ना पैसा लगता हैं, ना ख़र्चा लगता है,
राम-राम बोलिये बड़ा अच्छा लगता है,
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं !
6. लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. श्री राम के चरण कमल पर शीश झुकाएं,
जीवन में हर खुशियां पाएं,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
8. श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन हरण भवभय दारुणं।
नवकंज लोचन कंज मुख कर कंज पद कन्जारुणम्।।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
9.गरज उठे गगन सारा, समुंदर छोड़े अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा, जब गूंजे जय श्रीराम का नारा।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. राम नाम का जो महत्व न जाने,
वो अज्ञानी, वो अभागा है,
जिसके दिल में राम बसे हैं,
वो सुखमय जीवन पाया है।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।







