SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » होम मध्य प्रदेश भोपाल Expired Beer: मध्य प्रदेश में खपा दी 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर, रिकॉर्ड में बताया नष्ट कर दी

होम मध्य प्रदेश भोपाल Expired Beer: मध्य प्रदेश में खपा दी 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर, रिकॉर्ड में बताया नष्ट कर दी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   मध्य प्रदेश में एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां छत्तीसगढ़ से वापस आई 13 करोड़ की एक्सपायरी बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपा दिया गया। आबकारी विभाग ने इस मामले को दबाने के लिए रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया।
  • मध्य प्रदेश में आबकारी विभाग की भूमिका इस मामले में संदेहास्पद है।
  • बिना अनुमति छत्तीसगढ से वापस लाई गई 55 हजार बीयर की पेटियां।
  • इधर रिकॉर्ड में 13.22 करोड़ की बीयर बता दी चार करोड़ रुपये की।

उत्पाद की समाप्ति तारीख (एक्सपायरी डेट) के कारण छत्तीसगढ़ से वापस भेजी गई सोम कंपनी की 13 करोड़ की बीयर को मध्य प्रदेश के बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। मामले को दबाने के लिए आबकारी विभाग ने रिकार्ड में बीयर को नष्ट करना दर्शा दिया। बाकायदा इसका प्रेस नोट भी जारी किया गया।

दरअसल, मध्य प्रदेश से सोम कंपनी की हंटर बीयर 50 ट्रक भरकर छत्तीसगढ़ भेजी गई थी। कुल 55 हजार 90 पेटी बीयर एक्सपायर होने की वजह से इसे सितंबर 2024 में मध्य प्रदेश वापस भेज दिया गया। छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश बीयर लाने के लिए आबकारी आयुक्त से पूर्व अनुमति भी नहीं ली गई और मध्य प्रदेश की शराब दुकानों से बीयर विक्रय कर दी गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us