SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में दादा के सामने 9 साल की बच्ची को उठा ले गया बाइक सवार, रातभर खोजते रहे 150 पुलिसकर्मी

उमरिया में दादा के सामने 9 साल की बच्ची को उठा ले गया बाइक सवार, रातभर खोजते रहे 150 पुलिसकर्मी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   उमरिया जिले के चंदिया नगर से एक मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है, जिसमें लगभग 150 पुलिसकर्मी पूरी रात बच्ची की तलाश में जुटे रहे, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना शुक्रवार की शाम को चंदिया प्राइमरी स्कूल के सामने हुई थी, जब एक बाइक सवार व्यक्ति ने 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया था।
  • चंदिया प्राइमरी स्कूल के सामने हुई बच्ची के अपहरण की घटना।
  • बच्ची के दादा के सामने ही उसे उठा ले गया था बाइक सवार।
  • उमरिया पुलिस बच्ची को खोजने के लिए हर प्रयास कर रही है।

 उमरिया(Minor Girl Kidnapped in Umaria)। उमरिया जिले के चंदिया नगर से एक मासूम बच्ची के अपहरण का मामला सामने आने के बाद पूरी रात पुलिस जुटी रही लेकिन मासूम बच्ची का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने रात में ही आसपास के जंगल और रास्तों में जाकर देखा लेकिन कहीं भी ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे बच्ची तक पहुंचा जा सके।

लगभग डेढ़ सौ की संख्या में पुलिस बल रात भर बच्ची की तलाश में लग रहा।मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना चंदिया प्राइमरी स्कूल के सामने हुई शुक्रवार की शाम को हुई थी।

दादा के सामने अपहरण

मासूम बच्ची के अपहरण की यह घटना उसके दादा के सामने ही हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए उमरिया एसडीओपी डॉक्टर नागेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि चंदिया थाना क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक 9 वर्षीया बच्ची का स्कूल से निकलते ही अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर लिया गया है।

naidunia_image

वहीं उन्होंने जानकारी दी कि बच्ची के दादा ने बताया है कि लगभग साढ़े चार बजे बच्ची प्राइमरी स्कूल से जैसे ही बाहर निकली एक बाइक सवार व्यक्ति ने उसे जबरन बाइक में बैठा लिया और ले जाने लगा। इस पर बच्ची चिल्लाने लगी। इस घटना को उसके दादा ने देखा और वो भी आवाज लगाने लगा। तब तक अज्ञात बाइक सवार मासूम को लेकर भाग गया। जिसके बाद कुछ लोग दौड़े भी लेकिन उसका पता नही लग पाया है।

शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सतना की पुलिस अलर्ट

एसडीओपी ने बताया कि जैसे ही चंदिया पुलिस को सूचना मिली और हम लोगों तक सूचना पहुंची चारो तरफ अलग- अलग दल भेज कर हर सम्भावित जगह और रास्ते पर सर्चिग करवाई जा रही है। साथ ही जिले के सीमावर्ती थानों को भी एलर्ट कर दिया गया है।

naidunia_image

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों की पुलिस भी बच्ची की तलाश कर रही है और जैसे ही इस मामले में कोई जानकारी मिलती है तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उमरिया पुलिस ने इस मामले में शहडोल, डिंडोरी, कटनी, सतना की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us