श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- भोपाल सेंट्रलजेल के प्रशासनिक जेलर मगनू सिंह मरावी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जेल में पदस्थ एक महिला प्रहरी ने उनके विरुद्ध गांधी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला प्रहरी की शिकायत पर पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है। मामले में जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।












