SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर में महिला की मौत मामले में बड़ा खुलासा, गला-मुंह दबाकर की गई थी हत्या; चार लोग गिरफ्तार

इंदौर में महिला की मौत मामले में बड़ा खुलासा, गला-मुंह दबाकर की गई थी हत्या; चार लोग गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- इंदौर। शीतल नगर में मृत अवस्था में मिली सरिता बिजोरी की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि उसको मुंह दबाकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सरिता के पति दीपक बिजोरे सहित चार को पकड़ लिया है। दीपक कार और दो लाख रुपये के लिए दबाव बना रहा था।

पोस्टमार्टम में पसलियां टूटी मिलीं

एसीपी रुबिना मिजवानी के मुताबिक 38 वर्षीय सरिता को 16 नवंबर को आरोपित खुद अस्पताल ले गए थे। बयान में बताया संभवत: गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मौका देख कर अनहोनी का अंदेशा जताया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाक्टर ने बताया उसकी चार पसलियां टूटी हुई थीं और मुंह दबाया गया था

पति समेत चार गिरफ्तार

एसीपी ने सरिता के स्वजन के बयान लिए तो बताया आरोपित दहेज में दो लाख रुपये कैश और कार की मांग करते थे। पिछले वर्ष भी उसके साथ मारपीट की गई थी। गुरुवार को एसीपी ने मामले में सरिता के पति दीपक बिजोरे, सास प्रेमलता, देवर जितेंद्र और ननद रंजना को गिरफ्तार कर लिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us