SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में बकाया डायवर्सन शुल्क की वसूली, कौशल्या गोटिया के पेट्रोल पंप की संपत्ति कुर्क

उमरिया में बकाया डायवर्सन शुल्क की वसूली, कौशल्या गोटिया के पेट्रोल पंप की संपत्ति कुर्क

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया। शासकीय राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा बकाया डायवर्सन शुल्क के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 0005/अ-16/26-27, शासन विरुद्ध कौशल्या गौटिया में मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 147(1) के प्रवि‍धानों एवं मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता (भू-राजस्व की उगाही) नियम, 2020 के अंतर्गत बकाया डायवर्सन शुल्क की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया गया।

उक्त प्रकरण में डायवर्सन शुल्क की बकाया राशि ₹1,88,398/- तथा आदेशिका जारी करने एवं उसके प्रवर्तन पर व्यय ₹500/- सहित कुल ₹1,88,898/- (एक लाख अट्ठासी हजार आठ सौ अट्ठानवे रुपये) की वसूली की जाना है।

कुर्की वारंट

कुर्की वारंट जारी होने के उपरांत संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध विधिवत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया गया। उक्त कार्रवाई के अंतर्गत ग्राम भगड़ा, पटवारी हल्का कितरतालकला, तहसील बांधवगढ़ स्थित भूमि खसरा नंबर 3/1/1, रकबा 0.471 हेक्टेयर को कुर्क किया गया है। साथ ही आगामी न्यायालयीन आदेश तक संबंधित संपत्ति के विक्रय, दान अथवा अन्य प्रकार से हस्तांतरण पर प्रतिबंध लगाया गया है।

राजस्व वसूली प्राथमिकता

तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी द्वारा स्पष्ट किया गया कि शासकीय राजस्व की बकाया राशि की वसूली प्रशासन की प्राथमिकता है। राजस्व बकाया रखने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की, सीजिंग एवं अन्य वैधानिक वसूली संबंधी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा समस्त डायवर्सनधारियों एवं अन्य बकायादारों से अपील की गई है कि वे अपनी बकाया राशि समय पर जमा करें, अन्यथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us