श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- भोपाल में भारतीय किसान संघ ने बिजली विभाग के अधिकारियों से 13 सूत्रीय मांग रखी। किसानों ने जले ट्रांसफार्मर तीन दिन में बदलने, रोज 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली देने, बिजली चोरी के प्रकरण वापस लेने और 45 मीटर की बाध्यता खत्म करने की मांग की। स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों की जांच और अघोषित कटौती बंद करने की मांग भी उठाई।
किसान संघ की सबसे प्रमुख मांग है कि जले हुए ट्रांसफार्मर बिजली कंपनी खुद बदलकर दे। ओवाईटी योजना के तहत किसानों से इसके लिए अनावश्यक आर्थिक बोझ नहीं लिया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक वितरण केंद्र पर कम से कम 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का बैंक बनाया जाए, ताकि खराब ट्रांसफार्मर तीन दिन के भीतर बदले जा सकें। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की भी मांग की गई है।
किसान संघ ने बिजली कनेक्शन से जुड़ी शर्तों पर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि किसानों की उपस्थिति और सहमति के बिना जिन बिजली कनेक्शनों की हॉर्स पावर क्षमता बढ़ाई गई है, उन्हें तत्काल पहले जैसी स्थिति में किया जाए। कनेक्शन देने में लागू 45 मीटर की बाध्यता भी खत्म करने की मांग की गई है। किसानों को उनकी जरूरत, दूरी और मोटर की क्षमता के आधार पर कनेक्शन मिलना चाहिए।
बिजली चोरी के केस वापस लेने की मांग
स्मार्ट मीटर के बिलों की भी हो जांच













