SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » कटनी में अग्निकांड के 16 दिन बाद सांसद वीडी शर्मा मिलने बरही पहुंचे, होना पड़ा शर्मसार

कटनी में अग्निकांड के 16 दिन बाद सांसद वीडी शर्मा मिलने बरही पहुंचे, होना पड़ा शर्मसार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कटनी। बरही में दीपावली की रात अग्निकांड से छह लोगों की मौत के मामले में आक्रोश अभी भी बना हुआ है। मामले की न्यायिक जांच जारी है और अभी तक किसी की लापरवाही तय नहीं की गई है। घटना के लगभग 16 दिन बाद कटनी-खजुराहो सांसद वीडी शर्मा रात को पीड़ित परिवार से मिलने बरही पहुंचे थे।

उस दौरान उनको भी स्वजनों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मृतकों के स्वजनों ने आरोप लगाया कि मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और कितने लोग आकर सांत्वना दे चुके हैं। परिजनों ने इतना तक कहा कि जाने कितने नेता आए और गए, अब तक कुछ नहीं हुआ।

सांसद सहित भाजपा पदाधिकारी मौके से लौट आए। संसदीय क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी घटना के 16 दिन बाद सांसद शर्मा के बरही पहुंचने को लेकर भी सोशल मीडिया पर दिनभर चर्चा बनी रही।
बरही पुलिस ने वाहन ड्राइवरों पर की कार्रवाई

थाना बरही पुलिस वाहनों की जांच के दौरान यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविन्द कुमार चौबे के नेतृत्व में क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन ड्राइवरों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 22 चालान किए गए, जिनसे आठ हजार रूपये शुल्क वसूला गया। इसी दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए एक वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण तैयार करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us