SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » डबरा में फोटो वायरल की धमकी और शादी के दबाव से परेशान छात्रा ने खाया जहर

डबरा में फोटो वायरल की धमकी और शादी के दबाव से परेशान छात्रा ने खाया जहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- भिरतवार (डबरा)। शादी के लिए दबाव बनाने, आपत्तिजनक फोटो और रिकार्डिंग वायरल करने की धमकी देने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपों के बीच बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा रोशनी कुशवाह की मौत हो गई।

रोशनी ने खा लिया जहरीला पदार्थ
भितरवार थाना क्षेत्र के सर्वा गांव निवासी रोशनी ने बुधवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में स्वजन उसे डबरा सिविल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत से आक्रोशित परिजन बुधवार रात करीब 10 बजे शव को ऑटो में रखकर डबरा सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने रिश्तेदार युवक पर लंबे समय से ब्लैकमेल करने और धमकियां देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
6-7 महीने से फोन पर परेशान करने का आरोप
रोशनी निवासी रत्न सिंह कुशवाह की बेटी थी और इटावा में बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रही थी। स्वजन के मुताबिक, नयागांव निवासी रिश्तेदार प्रशांत कुशवाह पिछले छह-सात महीनों से उसे फोन पर परेशान कर रहा था और शादी के लिए दबाव बना रहा था।
स्वजन का कहना है कि युवक आपत्तिजनक फोटो और रिकार्डिंग होने की बात कहकर उसे ब्लैकमेल करता था और इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देता था। परिवार के अनुसार, प्रताड़ना के कारण रोशनी करीब 15 दिनों से ठीक से खाना नहीं खा रही थी। स्वजन ने युवक के साथ मोबाइल चैट और फोन पर धमकी देने से जुड़े आडियो होने का भी दावा किया है।
आरोपी समेत मामले में शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
स्वजन ने थाने में आरोपी युवक और मामले में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला भितरवार थाना क्षेत्र का होने के कारण डबरा सिटी पुलिस ने भितरवार थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह कुशवाह को सूचना दी। भितरवार पुलिस डबरा पहुंची और परिजनों से जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर संबंधित थाने को सूचना दी। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मोबाइल चैट, ऑडियो और कथित धमकियों की पड़ताल कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि रोशनी को किन परिस्थितियों में प्रताड़ित किया गया और मामले में किसी अन्य की भूमिका है या नहीं। पुलिस के अनुसार, साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us