SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल: ग्राहक की मदद के लिए दिए 90 हजार, साइबर शिकायत में फंस गया दुकानदार का बैंक खाता, एसपी से जांच की मांग

शहडोल: ग्राहक की मदद के लिए दिए 90 हजार, साइबर शिकायत में फंस गया दुकानदार का बैंक खाता, एसपी से जांच की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मां के ऑपरेशन के नाम पर एक व्यक्ति ने दुकानदार से नकदी मांगी और गूगल पे के जरिए रुपये ट्रांसफर कराए। बाद में साइबर शिकायत के चलते दुकानदार का बैंक खाता होल्ड हो गया। अब दुकानदार ने एसपी से एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
ग्राहक की मदद के लिए किया गया एक लेन-देन अब न्यू बस स्टैंड के एक दुकानदार के लिए परेशानी का कारण बन गया है। राम कंप्यूटर्स एंड फोटोकॉपी के संचालक मोहनलाल यादव का बैंक खाता साइबर शिकायत के बाद होल्ड कर दिया गया है। खाते पर लगी रोक से परेशान यादव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका दावा है कि जिस व्यक्ति को उन्होंने नकदी दी थी, उसने पारिवारिक जरूरत बताकर रुपये मंगवाए थे। उन्हें इस रकम के किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी।
दूसरे व्यक्ति के खाते से पहुंची थी रकम
मोहनलाल यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया था। उसने अपनी मां का ऑपरेशन कराने के लिए तत्काल नकदी की जरूरत बताई और गूगल पे से भुगतान करने की बात कही। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति के माध्यम से उनके गूगल पे खाते में 90 हजार 888 रुपये ट्रांसफर किए गए।
नंबर ब्लॉक, अब फुटेज से जांच की उम्मीद
कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि साइबर शिकायत के चलते उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है। यादव का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। अब उन्होंने पुलिस से 13 नवंबर को दोपहर करीब 1:21 बजे के एटीएम केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर जांच कराने का आग्रह किया है।

आवेदन में उन्होंने 90,888 रुपये के लेन-देन की जांच, बैंक खाता होल्ड करने का कारण, संबंधित साइबर शिकायत और एफआईआर का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही बैंक स्टेटमेंट, गूगल पे ट्रांजेक्शन और नकदी निकासी के साक्ष्य जांच में शामिल करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि यदि जांच में जानबूझकर धोखाधड़ी में संलिप्तता नहीं मिलती है तो नियमानुसार खाते से रोक हटाई जाए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us