SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में खाकी पर सौदेबाजी का आरोप, नाबालिग का केस दबाने को कॉन्स्टेबल ने लिए 20 हजार, ऑडियो से खुला राज

शहडोल में खाकी पर सौदेबाजी का आरोप, नाबालिग का केस दबाने को कॉन्स्टेबल ने लिए 20 हजार, ऑडियो से खुला राज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल। जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक सुशील पटेल पर नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने की पुलिस सूचना दबाने और आरोपी पक्ष से 20 हजार रुपये में सौदा तय करने का आरोप लगा है। आरक्षक के कथित ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें वह रुपये देने का दबाव बनाते और तहरीर घर ले जाने की बात करता सुनाई देता है। इन ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अस्पताल की तहरीर दबाकर 20 हजार में सौदा करने का आरोप

मामला जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का है। किशोरी करीब आठ माह की गर्भवती थी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि वह नाबालिग और अविवाहित है। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर तैयार की। आरक्षक ने 17 तारीख को तहरीर प्राप्त की थी।

आरोप है कि इसके बाद आरक्षक ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और आरोपित पक्ष की जानकारी लेकर उसके रिश्तेदार के जरिए बातचीत शुरू की। कथित तौर पर 20 हजार रुपये में मामला तय हुआ और 10 हजार रुपये लेने के बाद पुलिस सूचना की तहरीर दबा दी गई।
अन्य पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर, जांच शुरू

बदनामी के डर से परिवार ने शुरुआत में शिकायत नहीं की। दो दिन बाद परिचित के समझाने पर परिवार शिकायत के लिए तैयार हुआ। अस्पताल चौकी के अन्य पुलिसकर्मियों को जानकारी मिलने पर उन्होंने प्रक्रिया पूरी कर थाना प्रभारी को बताया। जयसिंहनगर पुलिस ने सोहागपुर थाने से संपर्क कर शून्य पर अपराध दर्ज कराया।

कथित ऑडियो में आरक्षक तहरीर घर ले जाने, अन्य पुलिसकर्मियों को जानकारी न देने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से दोबारा तहरीर जारी कराने की बात करता सुनाई देता है। सीएसपी मुख्यालय राजेंद्र मोहन दुबे ने कहा कि ऐसा करना गंभीर लापरवाही है और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत पर वैधानिक कार्रवाई होगी। मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us