SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » देवास में बस से शराब सप्लाई करने के मामले में भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार

देवास में बस से शराब सप्लाई करने के मामले में भाजपा नेता सहित तीन गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  देवास। इंदौर-देवास रूट पर चलने वाली सागर ट्रैवल्स की बस से अवैध रूप से विदेशी मदिरा का परिवहन करने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग ने मंगलवार को वनमंडल के पास बस से उतारे गए पार्सल की तलाशी लेकर 100 पाव व्हिस्की जब्त की।

मामले में पार्सल लेने पहुंचे व्यक्ति सहित बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मदिरा और बस का अनुमानित बाजार मूल्य 12 लाख 17 हजार रुपये बताया गया है। पार्सल लेने पहुंचा आरोपित भाजपा का नेता बताया जा रहा है।

आबकारी विभाग के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर से देवास आने वाली बस क्रमांक एमपी 41 पी 3377 से अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर आबकारी दल वनमंडल के पास बस स्टाप के नजदीक पहुंचा और निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद संबंधित बस वहां पहुंची। बस चालक और कंडक्टर ने एक पार्सल व्यक्ति को दिया और बस लेकर बस स्टैंड की ओर रवाना हो गए।

आबकारी दल ने पार्सल लेने वाले आरोपित धीरज को पकड़ा। पार्सल की तलाशी लेने पर उसमें 100 पाव व्हिस्की मिली। इसके बाद बस स्टैंड से बस को जब्त कर चालक और कंडक्टर को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपितों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सम्यक बिहार कालोनी में घर से अवैध अंग्रेजी शराब का कारोबार किया जा रहा था। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर 67 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से तीन कार्टून में रखे 155 क्वार्टर अंग्रेजी शराब जब्त किए गए।

पुलिस के अनुसार 25 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो घर के आंगन में शराब के कार्टून लेकर बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर अंदर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मदनलाल उर्फ राधामोहन निवासी सेठ मिश्रीलाल नगर, हाल मुकाम सम्यक बिहार कॉलोनी बताया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us