SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रतलाम में खेत पर काम करने गई महिला से दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

रतलाम में खेत पर काम करने गई महिला से दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव में ही रहने वाले वली मोहम्मद पुत्र मीरू मोहम्मद पर महिला के साथ जबरदस्ती करने, बाद में उसे धमकाने और उसके फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप है। आरोपित महिला पर रोज बात करने और अकेले मिलने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है

पुलिस के अनुसार घटना सात नवंबर 2026 की सुबह करीब 11 बजे की है। महिला खेत पर काम करने गई थी, तभी आरोपित वली मोहम्मद वहां पहुंचा। महिला को अकेला पाकर उससे अश्लील बातें करने लगा और उसकी मर्जी के विरुद्ध दुष्कर्म किया। महिला ने चिल्लाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। घटना के बाद बदनामी और गांव में विवाद होने के डर से महिला ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।

आरोपी ने जान से मारने की दी धमकी

महिला के अनुसार करीब चार दिन पहले आरोपित ने खेत जाते समय रास्ते में रोककर उससे रोज बात करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने फिर महिला को रास्ते में रोककर अकेले मिलने का दबाव बनाया। महिला ने इनकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंचा और उसने आरोपित को मां को धमकाते देख लिया। बेटे को देखकर आरोपित मौके से भाग गया।

बाद में बेटे के पूछने पर महिला ने उसे पूरी घटना बताई। महिला ने बदनामी और डर के कारण पहले पुलिस को शिकायत नहीं की थी। आरोप है कि वली मोहम्मद ने उसके फोटो-वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित वली मोहम्मद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us