SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » अनूपपुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक और हेल्पर की मौत, केबिन में फंसे शव

अनूपपुर: सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसा तेज रफ्तार ट्रक, चालक और हेल्पर की मौत, केबिन में फंसे शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  कोतमा क्षेत्र में NH-43 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दूसरा तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। हादसे में चालक और उसका सहयोगी मौके पर ही मारे गए। दोनों के शव क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए, जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

जिले में सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कोतमा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित बुरहानपुर रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार दूसरा ट्रक जा घुसा। भीषण टक्कर में ट्रक चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों के शव ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद एक शव बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे को निकालने का प्रयास जारी था। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुआ। ओडिशा से लकड़ी लोड कर अनूपपुर की ओर आ रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व उसका सहयोगी केबिन में दब गए। सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान करने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हादसों के बाद भी नहीं चेता यातायात विभाग
गौरतलब है कि अनूपपुर-जैतहरी मार्ग पर महज दो दिन पहले ही सड़क किनारे खड़े ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में एक फौजी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी जिले के यातायात विभाग और प्रशासन ने कोई ठोस सबक नहीं लिया। सड़कों के किनारे भारी वाहनों को खड़ा करने की समस्या जस की तस बनी हुई है। रात के समय सड़क किनारे खड़े ट्रक दूसरे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के बावजूद वाहनों की अवैध पार्किंग पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होना यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर रहा है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us